गाज़ियाबाद, जनवरी 26 -- गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण के बाद सभी अधिकारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान कलाकारों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान एक जीवित संविधान है। कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी एडीएम, एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी गणमान्यों को राष्ट्र के प्रति समर्पण, ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत का संविधान एक जीवित संविधान माना जाता है। इसका मतलब है कि समय के साथ इसमें परिवर्तन और संशोधन की संभावनाएं हैं, जो समाज और समय की बदलती हुई आवश्यकताओं के अनुरूप इसे समायोजित करते हैं। संविधान हमें स्वतंत्रता के अधिकार देता है। हम सभी को अपने अधिकारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.