अमरोहा, नवम्बर 27 -- अमरोहा। संविधान दिवस पर बुधवार को जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के संयोजन में विभागीय संगोष्ठी हुई। प्राचार्य प्रो. वीर वीरेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत का संविधान विविधता में एकता का प्रतीक है। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मनमोहन सिंह ने संविधान में निहित इसके मूल्य, आदर्श और संवैधानिक विकास की विस्तृत जानकारी दी। आयोजन सचिव डॉ.रश्मि गुप्ता ने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों और कर्तव्य के बारे में बताया। समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.हरेंद्र सिंह ने बताया आज आवश्यकता है कि प्रत्येक नागरिक संविधान की प्रस्तावना और उसके आदर्श को समझे। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मनन कौशल ने कहा कि अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य को समझना भी आवश्यक है।...