नई दिल्ली, फरवरी 5 -- भारत में अगर किसी शहर को मिठाइयों की पहचान मिली है, तो वह जगह सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है। यहां की मिठाइयां भावनाओं, परंपराओं और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हुई हैं। त्योहार हो, पूजा हो या फिर साधारण सा दिन - मीठा यहां संस्कृति का हिस्सा है, ना कि सिर्फ एक डेजर्ट।यह शहर कोलकाता है, जिसे 'Sweet Capital of India' कहा जाता है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता रसगुल्ला, संदेश, चमचम, मिष्ठी दोई और ना जाने कितनी दूध से बनी मिठाइयों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की मिठाइयों की खास बात यह है कि ये ज्यादा भारी नहीं होतीं, बल्कि हल्की, स्पॉन्जी और संतुलित मिठास लिए होती हैं। कोलकाता में मिठाई बनाना एक कला है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती आई है।कोलकाता की मिठाइयों की जड़ें 19वीं सदी से जुड़ी हैं, जब छेना आधारित मिठाइयों का चलन शुरू ह...