नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के सहयोग से कमला नेहरू कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कॉलेज सभागार में विकसित भारत और भारत का लोकतंत्र विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में देश-विदेश के प्रतिष्ठित और गतिशील विद्वान वक्ताओं ने भाग लिया, जिन्होंने लोकतंत्र, विकास और भारतीय परंपराओं पर अपने विचार रखे। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) पवित्रा भारद्वाज ने भारत की सभ्यतागत निरंतरता, साझा मूल्य और सांस्कृतिक परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक विरासत विविधता में एकता को मजबूत करती है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय के प्रो. साल्वातोरे बाबोन्स ने भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर तुलनात्मक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंन...