नई दिल्ली, फरवरी 3 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के पूर्व चेयरमैन एहसान मनी ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान ने भले ही टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना किया हो, लेकिन आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस मसले पर कोई सजा नहीं दे सकती है। पाकिस्तान की सरकार ने एक फरवरी को इस बात का ऐलान किया है कि पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 में खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आईसीसी पीसीबी पर कड़े प्रतिबंध लगा सकती है, लेकिन पूर्व चेयरमैन ने इन बातों को नकार दिया है। उनका तर्क है कि यह फैसला सरकारी निर्देशों पर लिया गया था और इसलिए यह गवर्निंग बॉडी के डिसिप्लिनरी दायरे से बाहर है। स्पोर्टस्टार के मुताबिक एहसान ...