नई दिल्ली, फरवरी 6 -- InMobi IPO: इनमोबी भारत की सबसे चर्चित एडटेक कंपनियों में से एक है, जो मोबाइल विज्ञापन के क्षेत्र में काफी आगे है। यह भारत का पहला यूनिकॉर्न यानी 1 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाल पहली स्टार्टअप बना था। अब कंपनी ने घरेलू बाजार में धमाकेदार IPO की तैयारी शुरू कर दी है। मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक इनमोबी ने हाल ही में 8 बड़े निवेश बैंकों को सलाहकार भूमिका के लिए चुना है। इसका लक्ष्य 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा का IPO लाना है, जिसमें कंपनी की वैल्यूएशन 4 से 5 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। यह कदम भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।8 निवेश बैंकों के साथ चल रही चर्चा एंपिच प्रेजेंटेशन पूरा होने के बाद इनमोबी इन 8 बैंकों के साथ उन्नत स्तर की बातचीत में है। इनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, जेफरीज...