नई दिल्ली, मार्च 5 -- - केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा, भारत ने श्रम सुधार और रोजगार के दिशा में किए बड़े काम नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया का कहना है कि भारत का निवेश एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र को आकार दे रहा है, जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित करेगा। बुधवार को बजट पर वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और अब तक की उपलब्धियों को गिनाया। मंडाविया ने कहा कि लोगों में निवेश करना सिर्फ एक आर्थिक निर्णय नहीं है। यह एक शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त समाज के लिए सामाजिक, नैतिक और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता भी है। उन्होंने कहा कि किसी देश की सबसे बड़ी संपत्ति उसके लोग हैं। भारत के युवाओं को कौशल प्रदान करने और सशक्त बनाने की दिशा में सरकार मिशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.