वाराणसी, दिसम्बर 18 -- वाराणसी। बीएचयू स्थित भारत कला भवन संग्रहालय में बुधवार को जनजातीय कला की प्रदर्शनी 'आदि कृति' का शुभारंभ किया गया। यह प्रदर्शनी 30 दिसंबर तक प्रतिदिन खुली रहेगी। प्रदर्शनी में भारत की समृद्ध जनजातीय कला परंपराओं की ऐतिहासिक निरंतरता और समकालीन अभिव्यक्तियों को एक साझा मंच पर प्रस्तुत किया गया है। इसके अंतर्गत भारत कला भवन के संग्रह से चयनित जनजातीय कलाकृतियों को समकालीन जनजातीय कलाकारों के कार्यों के साथ प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में वस्त्र एवं सजावटी कला के संग्रह से चयनित जनजातीय परिधान, आभूषण तथा घरेलू उपयोग की वस्तुएं सम्मिलित हैं। साथ ही गोंड, पिथोरा और वारली जैसी प्रसिद्ध जनजातीय कला शैलियों के प्रतिरूप एवं चयनित मौलिक चित्रों का भी प्रदर्शन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...