नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-जॉर्डन द्विपक्षीय व्यापार को अगले पांच वर्ष में दोगुना करके पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का मंगलवार को प्रस्ताव रखा। साथ ही जॉर्डन की कंपनियों को देश की उच्च आर्थिक वृद्धि का लाभ उठाने और अच्छा मुनाफा कमाने के लिए आमंत्रित किया। मोदी सोमवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे थे। जॉर्डन, प्रधानमंत्री की चार दिवसीय तीन देशों की यात्रा का पहला पड़ाव था। अम्मान में मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने भारत-जॉर्डन व्यापार मंच को मंगलवार को संबोधित किया। इसमें दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही दोनों पक्षों के उद्योगपतियों से इस क्षमता एवं अवसरों को वृद्धि और समृद्धि में बदलने का आह्वान किया। किंग अब्दुल्ला ने कहा कि जॉर्डन के मुक्त व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.