नई दिल्ली, मई 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री जनरल नकातानी के बीच सोमवार को रक्षा क्षेत्र में सहयोग को लेकर बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ऑटोमेशन रक्षा उद्यमों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। रक्षा मंत्रालय ने कहा, दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के रक्षा और सुरक्षा स्तंभों की समीक्षा की। दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय शांति में योगदान देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच रक्षा अभ्यासों और आदान-प्रदान की बढ़ती विविधता का स्वागत किया। साथ ही इन जुड़ावों के दायरे और संरचना को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने समुद्री सहयोग में नए आयाम जोड़ने पर सहमति व्यक्त की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.