नई दिल्ली, फरवरी 21 -- भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच मजबूत साझेदारी तथा साझा संकल्प को सुदृढ़ करने की भावना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास 'वज्र प्रहार' होने वाला है। यह सैन्य अभ्यास का 16वां संस्करण है जो सोमवार से हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित स्पेशल फोर्स ट्रेनिंग स्कूल में शुरू होगा। यह उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय अभ्यास जटिल परिचालन माहौल में परस्पर कार्यक्षमता, सामरिक समन्वय और युद्धक तत्परता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है और यह 15 मार्च तक चलेगा। सेना ने शनिवार को इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। इसमें कहा गया कि यह अभ्यास रक्षा सहयोग को गहरा करने, परस्पर कार्यक्षमता और संयुक्त परिचालन तत्परता को बढ़ाने तथा उन्नत विशेष अभियानों की रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान के लिए तैयार किया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.