नई दिल्ली, फरवरी 15 -- भारत ए महिला टीम ने रविवार को महिला एशिया कप 2026 राइजिंग स्टार्स के छठे मुकाबले में पाकिस्तान को 59 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से रौंद दिया। दिनेश वृंदा ने नाबाद 55 रन की दमदार पारी खेली। पाकिस्तान ए महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 93 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारत ए महिला टीम ने वृंदा दिनेश की बेहतरीन बैटिंग की बदौलत 11वें ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने 10.1 ओवर में दो विकेट खोकर 97 रन बनाए। दिनेश वृंदा को उनके इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान ए महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक सामना नहीं कर सकी और 18.5 ओवर में 93 रन के स्कोर पर सिमट गई। शवाल जुल्फिकार (23), गुल...