गुड़गांव, दिसम्बर 17 -- गुरुग्राम। दुनिया की सबसे लंबी इलेक्ट्रिक वाहन रैली के रूप में पहचानी जाने वाली भारत महा ईवी रैली ने अपनी यात्रा का 100वां दिन सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए आईकैट, मानेसर (हरियाणा) पहुंचकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर आईकैट परिवार द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया। आईकैट परिसर से रैली को मधुसूदन जोशी (डीजीएम-टेक्निकल हेड), प्रशांत विजय (डीजीएम-ऑपरेशंस), पवन ठाकुर (मीडिया हेड) एवं प्रीतम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आईकैट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह रैली केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (वाणिज्य एवं उद्योग) के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इस जन-जागरूकता अभियान को देशभर के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों, बड़े एवं एमएस...