नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीकों के भविष्य को आकार देने के लिए मिलकर काम करेंगे। इसके तहत भारत 6जी एलायंस और यूरोपीय संघ की 6जी-एसएनएस इंडस्ट्री एसोसिएशन के बीच सहयोग स्थापित किया गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सिंधिया ने कहा कि यह साझेदारी वैश्विक कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा देगी और भारत तथा यूरोपीय संघ के बीच मजबूत होते रणनीतिक संबंधों को दर्शाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...