नई दिल्ली, जनवरी 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत- इजरायल ने आतंकवाद के सभी रूपों एवं अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति बरतने के दृष्टिकोण को दोहराया है। दोनों ने इस खतरे से लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार को फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को गाजा शांति योजना की जानकारी भी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि दोनों नेताओं ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और भारत तथा इजरायल के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी गहरे विश्वास और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ इस वर्ष आगे भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने के साझा प्राथमिकताओं की पहचान की। उन्होंने आत...