देवरिया, फरवरी 20 -- बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक आध्यात्मिक जागरण का नया काल खंड देश में शुरू हुआ है। अब भारत केवल आर्थिक उन्नति की कहानी नहीं लिख रहा, बल्कि वह सभ्यतापूर्ण जागरण का साक्षी बन रहा है। आज पूरा विश्व इस बात को स्वीकार कर रहा है कि समावेशी विकास, टेक्नालोजी आधारभूत संरचना के तहत भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह देवरिया जिले के भटनी विकास खंड के बनकटा शिव सल्लहपुर में चल रहे श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राचीन पौराणिक कथाओं के अनुसार त्रेता युग में देवरिया की उत्पत्ति मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि प्रभु श्रीराम 14 वर्ष के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.