नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में 9 महीने बिताने के बाद हाल ही में लौटीं नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने भारत को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश हैं और वह जल्द ही इंडिया टूर कर सकती हैं। विलियम्स से जब पूछा गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है तो उन्होंने कहा, भारत अद्भुत नजर आता है। जब भी आईएसएस हिमालय के ऊपर गया तो अनोखी तस्वीरें मिलीं। हिमालय अंतरिक्ष से लहरों की तरह नजर आता है। सुनीता विलियम्स ने यह भी बताया कि अंतरिक्ष से भारत को देखने में लगता है कि बड़े शहरों से छोटे शहरों की ओर रौशनी का कोई नेटवर्क बनाया गया हो। बता दें कि महाकुंभ के दौरान आएसएस से ली गई तस्वीरों को भी नासा ने जारी किया था।पिता की मातृभूमि भारत दैनिक भास्कर के सवाल का जवाब देते हुए सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.