रामपुर, फरवरी 13 -- भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया समझौते के विरोध में गुरुवार को किसानों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने समझौते की प्रतियां जलाकर अपने गुस्से का इज़हार किया है। बृहस्पतिवार को गुलड़ पीपलसाना में किसान नेता सलामत जान के नेतृत्व में राष्ट्रीय एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने भारत और अमेरिका समझौते को नकारते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय समझौते देश के किसानों के हितों को नजर अंदाज किया है जो कि किसानों के हित में नही है और इससे खेती-किसानी पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। किसानों ने सरकार से इस समझौते को शीघ्र वापस लिए जाने की मांग की है। बाद मे किसानों की मासिक बैठक हुई जिसमें किसानों ने केंद्रीय बजट पर भी चर्चा की। वक्ताओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.