लखनऊ, फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने रविवार को भारत और अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता देश और प्रदेश के लाखों व्यापारियों के लिए समृद्धि के द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि कैंसर रोधी दवाओं, जीवन रक्षक दवाओं, रत्न-आभूषण और कृषि उत्पादों (फल-सब्जियों) पर अब कोई आयात शुल्क नहीं लगेगा। चाय, कॉफी, मसाले, सिल्क और स्मार्टफोन जैसे उत्पादों को शुल्क-मुक्त अमेरिका भेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय उत्पादों की पहुंच अमेरिकी बाजारों में आसान होगी, जिससे स्थानीय उद्योगों और व्यापार में भारी वृद्धि सुनिश्चित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.