लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारत और अमेरिका व्यापार समझौते को देशहित में बताया है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल और कुशल नेतृत्व में असंभव कार्य को भी संभव किया है। इसके लिए यूपी की 25 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक बधाई व अभिनंदन। उन्होंने लिखा कि भारत अमेरिका व्यापार समझौते के दूरगामी परिणाम होंगे। पहले भी यूरोपियन यूनियन और यूके सहित अन्य देशों के साथ व्यापारिक समझौते से भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में लंबी छलांग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...