संभल, फरवरी 25 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने मंडी समिति परिसर में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। यहां से किसान पैदल और बाइकों के साथ नारेबाजी करते हुए नई तहसील तक जुलूस निकालते हुए पहुंचे। जहां किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस बल तैनात रहा। भाकियू जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में मंगलवार को किसान हसनपुर रोड स्थित मंडी समिति में एकत्र हुए। जहां से किसान नारेबाजी करते हुए पैदल व बाइकों से नई तहसील पहुंचे। जहां किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए भारत अमेरिका व्यापार समझौते से देश के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। विकसित देश अपने किसानों को भारी अनुदान देते हैं। जिससे उनके कृषि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.