रामगढ़, फरवरी 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के झिझीरीटांड़ उतेशवर महतो नगर में मंगलवार को झारखंड राज्य किसान सभा की ओर से किसान सभा का 4था जिला सम्मेलन श्यामसुंदर महतो, धनेश्वर महतो, लाल मोहन मुंडा, काशीनाथ महतो के संयुक्त अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा अखिल भारतीय किसान सभा देश का सबसे बड़ा किसान संगठन है। किसान सभा का आजादी के संघर्षों से लेकर देशभर में किसान आन्दोलन का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि एक माह के अन्दर मोदी सरकार ने किसान विरोधी 4 लेबर कोड, बिजली विधेयक, मनरेगा को खत्म कर बीभीजी, राम जी विधेयक, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और केंद्रीय बजट में देश के किसानों पर सबसे बड़ा हमला किया गया है, ये सारे भारतीय किसानों के लिए मौत का घंटी साबित होगी। ...