मिर्जापुर, फरवरी 13 -- चुनार। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन चुनार तहसील के पदाधिकारियों ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के खिलाफ तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। भाकियू ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौता को रद्द करने की मांग की। कहाकि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता किसान विरोधी कदम है। भारत की आत्मा गांव में बसती है लेकिन जिस तरह से यह व्यापार समझौता सामने आया है, उससे सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना किसानों की सहमति के ही अमेरिका से समझौता कर लिया गया है। अमरिका की खेती भारी सब्सिडी पर आधारित, पूरी तरह मशीनीकृत और बड़े कॉर्पोरेट फार्म मॉडल पर आधारित है अगर भारत सोयाबीन, मक्का, गेंहूँ, डेयरी उत्पाद, दालों पर आयात शुल्क घटाता है तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.