नई दिल्ली, फरवरी 3 -- झींगों (श्रिम्प) और उनके फीड का निर्यात करने वाली कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को तूफानी तेजी आई है। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील होने के बाद एपेक्स फ्रोजन, अवंती फीड्स, वाटरबेस लिमिटेड और जील एक्वा के शेयर 20 पर्सेंट तक उछल गए हैं। अमेरिका ने इंडियन एक्सपोर्ट पर लगने वाले टैरिफ को 50 पर्सेंट से घटाकर अब 18 पर्सेंट कर दिया है। टैरिफ घटने से अमेरिका मार्केट में झींगों और उनके फीड का निर्यात करने वाली भारतीय कंपनियों को तगड़ा बूस्ट मिलेगा। 20% तक उछल गए इन कंपनियों के शेयरझींगों और दूसरे सीफूड्स का एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के शेयर मंगलवार को रॉकेट बन गए। वाटरबेस लिमिटेड के शेयर मंगलवार को BSE में 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 49.22 रुपये पर पहुंच गए हैं। अवंती फीड्स के शेयरों में भी तूफानी तेजी देखने को मिली। अवं...