बाराबंकी, नवम्बर 13 -- बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी संतोष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2014 से पहले देश औद्योगिक, शैक्षिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा था, परंतु आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण व्यापारिक माहौल में पारदर्शिता और विश्वास पैदा हुआ है। भारत अब आयातक नहीं, बल्कि निर्यातक राष्ट्र बन रहा है। संतोष सिंह गुरुवार को सागर इंस्टीट्यूट के सभागार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रोफेशनल मीट को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत ने स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों के बल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.