जौनपुर, नवम्बर 17 -- जौनपुर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को आत्मनिर्भर भारत प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नीति नहीं, बल्कि यह भारत की नई पहचान है। एक ऐसा भारत जो अपनी जरूरतों के लिए किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं रहेगा। भारत अपनी ताकत से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में आत्मनिर्भर भारत अभियान चला रही है। इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों पर बैठकें की जा रही हैं। लोगों को यह संकल्प दिलाया जा रहा है कि हम स्वदेशी वस्तुएं अपनाएंगे और वोकल फॉर लोकल बनेंगे। अध्यक्षता करते जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि 'मेड इन इंडिया' की सोच को मजबूत बनाना है। स्थानीय उत्पादों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.