बलिया, मार्च 8 -- लालगंज। हृदयपुर (मुरारपट्टी)निवासी भारतेन्दु कुमार पाठक की नियुक्ति केन्द्रीय विश्वविद्यालय नागालैंड के हिन्दी विभाग में प्रोफेसर के पद हुई है। उनके चयन से परिवार सहित गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को उनके दरवाजे पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भारतेन्दु राम नाथ पाठक इंटर कालेज मुरारपट्टी के रिटायर शिक्षक श्रीकृष्ण पाठक तथा हृदयपुर की वर्तमान प्रधान मुन्नी देवी के जेष्ठ पुत्र हैं। इससे पहले भारतेन्दु कश्मीर विश्वविद्यालय श्रीनगर में वर्ष 2013 से अभी तक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके सफलता पर आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति ओझवलिया के प्रबंधक सुशील कुमार द्विवेदी, डॉ क्षेमेन्द्र भारद्वाज, डॉ केके रंजन, कन्हैया पाठक, डॉ सुदर्शन प्रसाद, ब्रह्मनंद तिवारी, अविनाश कन्नौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.