रामगढ़, जुलाई 26 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की संस्थापक सदस्य भारती कुशवाहा को पार्टी के पहले अधिवेशन में केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह घोषणा मोर्चा के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो ने की। बताते चले कि भारती कुशवाहा संगठन को मजबूत बनाने के लिए काफी परिश्रम कर रही है। विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए काफी काम किया था। जिसके चलते पार्टी प्रत्याशी को अच्छा मत मिला था। इधर, भारती कुशवाहा को आनंद कुशवाहा, पंकज सम्राट, कुणाल कुशवाहा, राजेश महतो, प्रेम महतो और सुभाष कुशवाहा ने हार्दिक बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...