शाहजहांपुर, दिसम्बर 25 -- ददरौल। भारतीय स्वतंत्र पंच पार्टी का 7वां स्थापना दिवस हरदोई बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बैठक कर बड़े निर्णय लिए गए। पार्टी जनपद से चुनाव लड़ेगी जिसके लिए कैंडिडेट के सिलेक्शन पर विचार चल रहा है। राजनीतिक नेतृत्व के लिए कई नाम सामने आए है। प्रत्याशी के नाम के प्रस्ताव जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भोजवाल के सामने रखे जाएंगे। बैठक के दौरान प्रभा सक्सेना भुर्जी महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष, विनोद सक्सेना, रामकृपाल सक्सेना, रामसेवक, नरेश सक्सेना, शिवकुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...