बेगुसराय, दिसम्बर 3 -- बेगूसराय। देश रत्ना डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती हर हर महादेव चौक के पास उनकी अदामगत प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनी। अध्यक्षता सुखदेव सिंह समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद मेधावी छात्र के रूप में देश के लिए मिसाल हैं। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के योद्धा थे। नगर निगम की उपमुख्य पार्षद अनिता राय ने कहा कि सत्य और अहिंसा के बल पर उन्होंने देश की आजादी में योगदान दिया। चितरंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बिहार के वैसे सपूत थे जिन्होंने देश नहीं विदेश में नाम कमाया। प्रशासन द्वारा उनकी प्रतिमा की साफ सफाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। इस अवसर पर आचार्य विश्व भूषण गुप्ता, अमरेंद्र कुमार सिंह आदि ने कहा ...