नई दिल्ली, जून 26 -- अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रनौत ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद की उम्मीदवारी की रेस में जीत को लेकर टिप्पणी की है। कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा है कि जोहरान हमदानी तो भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी लगते हैं। जोहरान ममदानी की सांस्कृतिक और मजहबी पहचान पर सवाल उठाते हुए हिमाचल के मंडी की सांसद ने कहा कि वह भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी लगते हैं। कंगना रनौत ने एक्स पर लिखा, 'उनकी मां मीरा नायर हैं। वह हमारी इंडस्ट्री की एक शानदार फिल्ममेकर हैं और पद्मश्री से सम्मानित हैं। वह न्यूयॉर्क में रहने वाली भारत की बेटी हैं। उन्होंने गुजराती मूल के नामी लेखक महमूद ममदानी से शादी की थी और बेटे का नाम जोहरान है।' कंगना ने एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए यह बात कही है। इसके आगे वह नाम पर सवाल उठाते हुए लिखती हैं, 'जोरहान नाम भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.