रांची, दिसम्बर 15 -- मांडर, प्रतिनिधि। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने मांडर प्रखंड के सोसई गांव निवासी 25 वर्षीय निशिकांत सिंह का सोमवार को गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। निशिकांत सिंह एसीसी एग्जाम क्वालिफाई कर लेफ्टिनेंट बने हैं, उनकी पोस्टिंग गुजरात के भुज में हुई है। 13 दिसंबर को उत्तराखंड के देहरादून में पासिंग के दौरान उनके माता-पिता ने कंधे पर स्टार लगाया था। कार्यक्रम के बाद वे सपरिवार सोमवार को गांव लौटे हैं। मौके पर शंकर शाही, नागेंद्र सिंह, मनोज सिंह, निखिल सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...