बिहारशरीफ, मई 10 -- भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा फोटो: तिरंगा: बिहारशरीफ में शनिवार को तिरंगा यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा धनेश्वर घाट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के अस्पताल चौक पर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की सरकार और सेना के साथ एकजुटता दिखाने का क्षण है। उन्होंने जल, थल और वायु सेना के शौर्य के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस इस संकट की घड़ी में सरकार और सेना के साथ तन, मन और धन से खड़ी है। मौके पर प्रो. फरहतजवी, संजू पांडेय, मंजू कुमारी, मो. हैदर आलम, सरफराज मलिक, राजीव कुमार मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.