भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय सेना के समर्थन में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जय हिंद यात्रा निकाली। यह यात्रा स्टेशन चौक से शुरू होकर सुजागंज बाजार, खलीफाबाग चौक होते हुए शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तक पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ई. परवेज जमाल ने किया। उन्होंने कहा कि सेना की वीरता और पराक्रम ने देश का मस्तक को ऊंचा कर दिया है। यात्रा के दौरान प्रो़ अमरेंद्र सिंह, मो. अख्तर हुसैन, अनामिका शर्मा , गिरिधर राय, डॉ. प्रवीण झा, अरविन्द झा, राजेश रंजन (राजू), उमानाथ जोशी, ताकि अहमद जावेद, खुसरो रजा, बमबम प्रीत, अशोक कुमार सिंह, सौरभ पारिख, बालकृष्ण, दिलीप मंडल, हरे राम तांती आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.