बेगुसराय, मई 23 -- बरौनी,निज संवाददाता। फुलवड़िया पंचायत दो में शुक्रवार को भाजपा बरौनी नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक सह भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बरौनी नगर मंडल अध्यक्ष कुंदन पोद्दार व संचालन महामंत्री रामानंद सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि तेघड़ा विधानसभा भाजपा की पारंपरिक सीट है। और भाजपा ही यहां से अगामी विधानसभा का चुनाव लड़े।इसको लेकर भी एक मत से सभी सहमति जताई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य ने कहा कि संगठन सबसे बड़ा होता है।और इसी संगठन के अनुशासित कार्य प्रणाली के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने मध्य वर्ग, गरीब, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.