उरई, मई 18 -- उरई, संवाददाता। भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को लेकर बीजेपी ने शहर में पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें भारत माता की जय के साथ वंदे मातरम गूंजता रहा। गाजे, बाजे के साथ निकली यात्रा में देशभक्ति गीतों के साथ बीजेपी के लोग तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। इससे पूरा शहर तिरंगामय हो गया। यात्रा में 140 मीटर लंबा तिरंगा था। भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में शनिवार को बीजेपी ने शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। शहर के टाउन हॉल से यात्रा का आगाज मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूलाल निषाद ने किया। यात्रा में बीजेपी के कार्यकर्तर, पदाधिकारियों के साथ विभिन्न स्कूली बच्चे रहे। यात्रा में चल रहे लोग हाथों में तिरंगा झंडा साथ लिए हुए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, विधायक मूलचं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.