रुद्रपुर, मई 11 -- गदरपुर, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर और सीज फायर में भारतीय सेना की कार्रवाई की व्यापक रूप से सराहना की गई है। गदरपुर में भैरव सेना के केन्द्रीय उपाध्यक्ष डॉ़ आरके महाजन ने सेना के साहस और क्षमता की सराहना की है। डॉ़ महाजन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 27 निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लिया है। सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में दर्जनों आतंकवादी कैंप नष्ट कर व सैकड़ों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने भारतीय सेना तथा सरकार के निर्णय का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री हर चरण चन्ना व जिलाध्यक्ष अमित ढींगरा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.