मैनपुरी, मई 17 -- पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपाई तिरंगा लेकर छोटा क्रिश्चियन मैदान में जमा हुए। यहां से क्रिश्चयन तिराहा, तांगा स्टैंड, लेनगंज, घंटाघर होते हुए शहीद पार्क में पहुंचे। जहां शहीदों को नमन किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया उसका पूरा देश ऋणी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ संकल्प लेकर कार्रवाई का भरोसा पूरे देश को दिलाया था। सेना ने इस संकल्प को पूरा किया और पाकिस्तान को कुछ ही दिनों में धूल चटा दी। उन्होंने भाजपा के मंत्री और सपा के रामगोपाल यादव के बयानों पर कहा ...