हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलदीदी ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम की सराहना की। इसके साथ ही शांतुकुंज और देशभर के प्रज्ञा संस्थानों में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और कुशलता के लिए जप-अनुष्ठान किए जा रहे हैं। शांतिकुंज में गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या तथा शैलदीदी की अध्यक्षता में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस अवसर पर डॉ. पण्ड्या ने गायत्री परिवार के देशभर की समस्त प्रज्ञा संस्थानों, युवा मंडलों और महिला मंडलों को अपने क्षेत्रों में विशेष जप-अनुष्ठानों, प्रार्थना सभाओं तथा राष्ट्र रक्षक यज्ञों का आयोजन करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.