देहरादून, अक्टूबर 19 -- भारतीय सर्व समाज महासंघ की ओर से रविवार को इंदिरापुरम जीएमएस रोड पर दीवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न समुदाय के लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने कहा कि भारतीय सर्व समाज महासंघ आज भारत की लगभग सबसे बड़ी सामाजिक संस्था बन चुकी है। जिसके पूरे देश में 5 लाख से भी अधिक सदस्य हैं। संस्था की ओर से देश के विभिन्न राज्यों में दीवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और दर्जा राज्य मंत्री शादाब शम्स ने कहा कि राम कुमार वालिया द्वारा सर्व समाज का दीवाली मिलन समारोह आयोजित कर यह संदेश दिया गया है की उत्तराखंड के लोग किसी एक जाति नहीं बल्कि सर्व समाज में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कह...