बलरामपुर, जनवरी 16 -- तुलसीपुर, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 के प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन तुलसीपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में किया गया। इस क्रम में गायत्री परिवार के सदस्य विद्यालयों में पहुंचकर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला समन्वयक गुलाबचंद भारती ने बताया कि यह परीक्षा नवंबर में जनपद भर में एक साथ आयोजित की गई थी। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसी कड़ी में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में कक्षा 5 से 12 तक के प्रथम, द्वितीय एवं त...