महोबा, जनवरी 21 -- महोबा,संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। कबरई विकास खंड के ग्योड़ी गांव में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में एक जुटता पर जोर दिया गया। प्रांत प्रचारक रामजी ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में अद्वितीय है। मंगलवार को ग्योड़ी गांव में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई। प्रांत प्रचारक ने कहा कि भारत वर्ष में संत ऋषियों व मुनियों के साथ महापुरुषों ने समय-समय पर देश को पहचान दिलाई मगर कुछ रुढिवादियों के चलते देश की एकता को खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नही किया जाएगा। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनना हिन्दू समाज की एकता का नतीजा है। मह...