भागलपुर, जून 16 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाजिक संस्था स्वाभिमान द्वारा मंदरोजा स्थित प्रगति शिक्षण संस्थान में फादर्स डे को लेकर रविवार को विचार सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार जगतराम साह कर्णपुरी ने की। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन साहित्यकार रंजन कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में साहित्यकार रंजन कुमार राय ने अपनी कविता धरती है माता, पिता है आसमान प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता का स्थान सर्वोच्च है। पिता की हर बात एक आज्ञा होती है और उसका पालन करना पुत्र का धर्म हैं। मौके पर डॉ. संतोष कुमार ठाकुर,चंदन कुमार, अजय शंकर, प्रेम कुमार, राजीव रंजन, हिमांशु शेखर, किशोर कुणाल, शिवम कुमार आदि।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.