जौनपुर, जनवरी 21 -- केराकत(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत के गोमती पब्लिक स्कूल, छितौना में गुरुवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक डॉ. हरगोविन्द यादव ने बच्चों को पुरस्कार देकर कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह परीक्षा सात नवंबर को हुई थी। जिसका आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा किया गया था। परीक्षा में शीलू पासवान, शिवांगी, अंकिता चौरसिया, अंश यादव, प्रिया सरोज, श्रेया यादव, कुलदीप मौर्य, शौर्य सरोज, नैंसी विश्वकर्मा, अनुराग सरोज, आकांक्षा यादव, अनुष्का यादव सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. हरगोविन्द यादव ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.