महाराजगंज, फरवरी 21 -- कोल्हुई। कोल्हुई क्षेत्र के गुजरातपुर स्थित मोती देवी स्मारक सेवा संस्थान के बच्चों ने भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा में जिले से लेकर तहसील तक मे अपना परचम लहराया है। करीब एक माह पूर्व आयोजित परीक्षा में सम्मिलित छात्रों ने अपने मेहनत और लगन से जिले में दूसरा, तीसरा व तहसील में प्रथम से लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। प्रथम कक्षा 6 के अजय कुमार, शिवम ने द्वितीय व प्रीति गुप्ता, अजय वर्मा तृतीय स्थान पाया है। कक्षा सात की वैष्णवी ने भी जिले में तृतीय स्थान हासिल किया है। तहसील स्तर पर युवराज प्रथम, आंचल व संध्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए स्कूल द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक धिराज प्रसाद, प्रबंधक अखिलेश मौर्या, अरुण मिश्रा, मोहन मिश...