बेगुसराय, जनवरी 14 -- बखरी, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण गौशाला तुलादान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा व विधि-विधान के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता एसडीएम सह गौशाला के पदेन अध्यक्ष सन्नी कुमार सौरव ने की। पंचानंद ठाकुर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं का तुलादान कराया। मंत्री संजय पासवान सहित 50 श्रद्धालुओं ने अपने-अपने शरीर के वजन के अनुरूप अनाज, फल एवं अन्य दान सामग्री अर्पित कर गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंत्री ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। गौशालाएं न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र हैं बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं, एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.