मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मीनापुर। रामपुरहरि थाने के श्रीराम जानकी मठ पर रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक विभाग के प्रमुख श्रीकृष्ण कुमार एवं ग्रामीण जनार्दन प्रसाद सिंह ने लोगों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक दायित्व से जोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आरती एवं सामूहिक हनुमान पाठ से हुई। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, अमितेश कुमार, मनोज कुमार, पवन झा, अरुण कुमार, चंदन कुमार, अभिषेक कुमार, रंजन कुमार, अंकित कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...