अलीगढ़, जनवरी 28 -- n श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर में हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन लोधा, संवाददाता। सोमवार को श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर हिंदू सम्मेलन समिति लोधा खंड के तत्वावधान में श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारतीय संस्कृति के विभिन्न मानबिंदुओं पर आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की मातृशक्ति सहित समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे परम पूज्य योगीराज हितैषी बाबा जी ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में संस्कृति के समक्ष मौजूद चुनौतियों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने एकता पर जोर देते...