शामली, नवम्बर 28 -- शहर के सेंट आरसी कान्वेट स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों को भारतीय संसदीय कार्यप्रणाली से परिचित कराने और उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से युवा संसद का भव्य आयोजन किया गया। छात्रों को नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, नागरिक जागरूकता और सार्वजनिक भाषण जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और चेययरमैन अरविंद संगल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान दिल्ली संसद की तर्ज पर आयोजित युवा संसद में पक्ष और विपक्ष के छात्र सांसद आमने-सामने बैठे। नव निर्वाचित सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई, जिसके बाद सदन की कार्रवाई शुरू हुई। विपक्षी सदस्यों ने बेरोजगारी, आतंकवाद, नोटबंदी, न...