सहारनपुर, नवम्बर 27 -- संविधान दिवस के अवसर पर नगर निगम में भी नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलायी गयी। शपथ अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव ने दिलायी। अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने संविधान की प्रस्तावना 'हम भारत के लोग' का वाचन करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायी। उन्होंने कहा भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। भारतीय संविधान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संविधानों में माना जाता है। भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। कहा कि आज हम सब इस बात का भी संकल्प लें कि हम ईमानदारी से अपना कर्तव्य करते हुए देश और समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...